देहरादून। धर्मपुर चैक में अजबपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियांे ने भाजपा का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा भ्रष्टाचार का झूठा स्वांग कर रही है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कम्पनी का खुलासा हुआ है वो बहुत ही गम्भीर मामला है जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उनकी कम्पनी की आय में कई गुना वृद्धि आश्चर्यजनक है जिसमे केंद्र सरकार ने उन्हें लाभ पहुचाने की कोशिश की है। उनके बचाव में आये केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मंत्री पद की गरिमा बनाये रखनी चाहिये।
भाजपा का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
|
उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामले में गम्भीर नही है और ये केवल लोक लुभावने रह गया है। उनका कहना है कि पहले लोक पाल को प्रवर समिति को सौंप कर अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। उनका कहना है कि एन एच घोटाले की जाँच सी बी आई से न करा कर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे बड़े गुनह गारो को बचाना चाहती है।उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी एवं कथनी में बहुत अंतर है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ट नेता त्रिलोक सिंह सजवाण, महानगर महासचिव महेश जोशी, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश रेगमी, अभय दीपक, रिपु दमन सिंह, भूपेंदर नेगी, आशाराम रतूड़ी, कैलाश रमोला, निहाल सिंह, थोमस विक्टर, राम सिंह बिष्ट, करन कन्नौजिया आदि उपस्थित थे। वहीं एस्ले हाॅल चैक पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कम्पनी की आय में कई गुना वृद्धि का खुलासा होने पर एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा एनएच 74 भूमि घोटाले की जाँच सीबीआई से न कराने के विरोध में भाजपा का पुतला दहन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जीरो टाॅलरेंस सरकार आखिर क्या करना चाहती है यह किसी की भी समझ में नहीं आ रहा है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours