मसूरी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ३३वी पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झूलाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए। वहीं इंदिरा गांधी के आदर्षों पर चलने का संकल्प लिया। 
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्पांजली अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता
इस मौके पर मसूरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि श्रीमति गांधी को उनकी विदेश नीति उन्हें नेहरू से भी बड़ा राजनेता साबित करती है। इंदिरा गांधी ने दक्षिणपंथियों व अमेरिका की विस्तारवादी और विघटनकारी नीतियों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनकी हत्या विश्वास की मौत थी। भारतीय राजनीति का हर पक्ष आज भी इंदिरा जी से सराबोर है।

वहीं मसूरी कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल ने कहा कि श्रीमति इंदिरा गांधी ने सदैव राष्ट्रीय सम्मान को सर्वोपरि माना और भारत को विष्व शक्ति बनाने के लिए प्रयासरत रही। श्रीमति गांधी अविकसित और शोषित देशों की बड़ी नेता थीं। धर्म निरपेक्षता, गरीबों के उत्थान, सार्वजनिक क्षेत्रों के विस्तार, आदिवासियों और हरिजनों के कल्याण के प्रति वह प्रतिबद्ध थीं। 
इस अवसर पर शहर कांग्रेस महामंत्री जावेद खान, एमपीजी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष रावत, भगवती प्रसाद कुकरेती, राम प्रसाद कवि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours