देहरादून। प्रदेश के खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने सचिवालय में ’’खेल महाकुम्भ‘‘ की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। ‘‘खेल महाकुम्भ-2017’’ का आयोजन 9 नवम्बर से 13 दिसम्बर के मध्य होगा। यह आयोजन न्याय पंचायत स्तर, ब्लाक, जनपद एवं राज्य स्तर पर होगा। इसका उद्देश्य प्रदेश में खेल के प्रति जागरुकता बढ़ाना, खेल के प्रति माहौल तैयार करना, ग्रामीण एवं शह बालक-बालिकाओं, युवाओं, प्रोढों, महिलाओं सहित सभी वर्गाें में खेल की अभिरुचि जगाकर उन्हें प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है।
खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर बैठक लेते हुए खेल मंत्री अरविंद पांडे।
खेल महाकुम्भ द्वारा प्रतिभावान खिलाडियों का चयन किया जायेगा तथा उन्हें उच्च स्तय विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि वे राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन करें। बैठक में यह भी निश्चय किया गया कि ’’खेल महाकुम्भ- 2017‘‘ व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इस हेतु प्रतिभागियों का आॅफ लाईन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुका है तथा आॅन लाईन रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाईल एप भी लांच किया जायेगा। प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया, फेसबुक, वाट्सअप का भी प्रयोग किया जायेगा। प्रत्येक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों के लिए नकद एवं शील्ड पुरस्कार की व्यवस्था की जायेगी। खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ राज्य स्थापना दिवस पर प्रत्येक जनपद के प्रभा मंत्रियों द्वारा जनपद मुख्यालय पर किया जायेगा। यहां से मशाल लेकर न्याय पंचायत स्तर पर क्रास कन्ट्री रेस के द्वारा खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ होगा। इस आयोजन हेतु शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग एवं युवा कल्याण विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करना होगा। इस सम्बन्ध में खेल मंत्री द्वारा वीडियों कांफ्रंेसिंग के माध्यम से सभी जनपदों की सामूहिक बैठक ली जायेगी। बैठक में सचिव खेल हरबंश सिंह चुघ, अपर सचिव न्याय महेश कौशिबा, संयुक्त सचिव अतर सिंह, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशान्त आर्य, उपनिदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह, समीक्षा अधिका दिशांत सिंह आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours