पटना, सनाउल हक़ चंचल
भागलपुर(बिहार):-भागलपुर में झारखंड से भागकर आए प्रेमी जोड़े के पास ऑटो भाड़ा नहीं था तो प्रेमी अपना मोबाइल तो प्रेमिका अपनी पायल देने को तैयार हो गई।
ग्रामीणों की सक्रियता के कारण झारखंड राज्य के हनबारा थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ नाथनगर ब्लॉक रोड के हनुमान मंदिर के पास पकड़ी गयी। मामला गुरुवार सुबह करीब आठ बजे की है। ग्रामीण मंदिर निर्माण कार्य के लिए चंदा काट रहे थे। वहीं सड़क पर ऑटोचालक और सवारी के बीच भाड़े को लेकर हो रहे विवाद को देख ग्रामीण वहां पहुंचे। चालक ने बताया कि ऑटो में बैठा युवक लड़की को फुसला कर लाया है।
वह दोनों को सन्हौला से नाथनगर अपनी ऑटो से लेकर आया। जब भाड़े देने को कहा तो युवक ने बताया कि पैसे नहीं हैं। इसपर ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल को मंदिर के पास सरकारी भवन में बिठाया और मधुसूदनपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस बीच लड़का भाड़े के रूप में मोबाइल देने को तैयार हो गया। यह बात लड़की को नागवार गुजरी। वह मोबाइल की जगह भाड़े के रूप में अपनी पायल देने को तैयार हो गयी।
करीब एक घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। इस बीच पुलिस पहुंची और प्रेमी युगल को लेकर थाने गयी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जोड़े के परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। शाम को दोनों परिवार के लोग थाने पहुंचे और आपसी समझौता कर दोनों को छुड़ा ले गए। लड़की पक्ष की ओर से किसी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। घरवालों का कहना है कि लड़की नाबालिग है इसलिए दोनों की शादी नहीं करायी गई। झारखंड के हनवारा का है प्रेमी युगलबरामद प्रेमी युगल झारखंड के हनबारा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
लड़के की पहचान संग्रामपुर गांव के रामविलास पासवान के रूप में की गई है। दोनों का घर आसपास गांव में ही है। रामविलास ने बताया कि वह हरियाणा में पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करता है। वह दो माह पूर्व वह गांव आया था। बताया कि करीब दो साल से उसकी लड़की से मोबाइल पर रोजाना बात होती है। पूरे गांववालों को इसकी जानकारी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours