देहरादून। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी देहरादून एस.ए. मुरूगेशन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार देहरादून में प्रथम जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 55 शिकायते एवं समस्या दर्ज की गई। जिसके निस्तारण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
जन शिकायत निवारण शिविर में शिकायतें सुनते डीएम।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से आम जनता से जुडी समस्याओं एवं शिकायतो का एक ही स्थान पर एक ही समय पर निस्तारण किया जाय तथा आम जनता को अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के लिए सम्बन्धित विभागों के चक्कर न लगाने पडेगें तथा किसी भी विभाग से सम्बन्धित जो भी समस्या एवं शिकायत है वह एक ही स्थान पर दर्ज करते हुए उनका समय एवं पैसा की भी बचत होगी तथा सम्बन्धित शिकायत का समय से निस्तारण किया जायेगा। उन्होने सम्बन्धित विभागों केे अधिकारियों को निर्देश दिये है कि आम जनता से जुडी जो भी शिकायत एवं समस्या है उनका निस्तारण एक सप्ताह के अन्तर्गत किया जाना आवश्यक है, एक सप्ताह के अन्तर्गत समस्या का निरस्तारण न होने की दशा में दूसरे सप्ताह में आयोजित होने वाले शिवरि में समन्धित शिकायत पर की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की जायेगी यदि किसी अधिकारी द्वारा सम्बन्धित समस्या एवं शिकायत पर कोई कार्यवाही नही की गई तो सम्बन्धित के विरूद्व आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
 
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि यह शिविर अब प्रत्येक माह के सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार मेंआयोजित किया जायेगा, जिसमें जनपद के सभी अधिकारी उपस्थित रहेगें तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को मौके पर ही निराकरण किया जायेगा। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि प्रत्येक सोमवार को सम्बन्धित अधिकारी को आयोजित होने वाले शिविर में अनिवार्य रूप से ीााग् लेना होगा यदि किसी कारण से बैठक में भाग न ले पाये तो अपने समकक्ष अधिकारी को बैठक में भाग लेने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी आम जनता की समस्या एवं शिकायत का मौके पर समाधान किया जा सकेे। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज के जन शिकायत निवारण शिवरि में सम्बन्धित विभागों से 55 शिकायतेें एवं समस्यायें प्राप्त हुई है जिसमें राजस्व विभाग से सम्बन्धित 17 शिकायते एवं नगर निगम 5, लोनि.वि. के 3, ए.डी.वी. के 3, सिचाइ विभाग के 4 विद्युत 3, एमडी.डी.ए 7, जल संस्थान 3, समाज कल्याण 4, पुलिस विभाग 3, स्वास्थ्य विभाग 2 तथा खाद्यय के 1 शिकायत दर्ज की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग से सम्बन्घित शिकायते एवं समस्यायें भूमि विवाद से सम्बन्धित है जिनका निस्तारण करने में समय लग सकता है इसमें कई मामले न्यायालय में दर्ज होने के कारण निस्तारित नही हो पा रहे है। तथा कई समस्यायें सडक निर्माण एवं पेयजल की नई योजनाओं से सम्बन्धित है जिनको निस्तारण में समय लग सकता है जिसके लिए वह योजना किस मद से उसका कार्य किया जा सकता है प्रस्ताव लिया जायेगा तभी वह कार्य किया जा सकता है। तथा अन्य समस्याओं का समाधान समय के अन्र्गत किया जायेगा।
 
बैठक में ज्वाईट मजिस्टेªट अनुराधा पाल, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. रावत, जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्यूश सिंह, सहित सभी जनपदीय अधिकारी एवं शिकयत कर्ता उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours