भूषण कुमार /समस्तीपुर
समस्तीपुर(बिहार):-दलसिंहसराय थाना के रामपुर जलालपुर गांव में ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, अकहा(उजियारपुर) निवासी रामलाल राम अपने एक करीबी रंजीत राम के साथ मालपुर के खटई टोला स्थित अपने ससुराल से लौट रहा था। इसी दौरान ईंट लदा ट्रैक्टर गोसपुर से आने के बाद एनएच-87 पर चढ़ने की तैयारी में था। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने दोनों युवकों को किसी तरह दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टर ने पहले रामलाल राम को समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। लेकिन रास्ते में एम्बुलेंस में ही उसने दम तोड़ दिया। उसके बाद डॉक्टर ने दूसरे जख्मी रंजीत राम को भी समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक रंजीत कुमार विभूतिपुर के पछियारी टोल टभका निवासी जतन राम का पुत्र बताया गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद दलसिंहसराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर भी पलट गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours