पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना। एक चाचा अपनी भतीजी के प्यार में इस कदर पागल था कि उसकी शादी होता देख अपने साथियों के साथ मंडप में पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। मंडप में शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन बैठे थे। शादी की रस्म पूरी की जा रही थी। इसी दौरान रात्रि करीब एक बजे दुल्हन का चाचा वरूण यादव पहुंचा और खुशबू के पिता से कहा कि खुशबू मेरी दुल्हन बनेगी, वरना मंडप पर बैठे दूल्हे को गोली मार देंगे।

इस पर शंभू ने वरूण को चाचा-भतीजी के रिश्ते की दुहाई दी। लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा। इस बीच बदमाशों की नजर से बचाकर दूल्हे को कमरे बंद कर उसकी जान बचाई गई। मामला बिगड़ता देख शंभू ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर आ पहुंची। पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी बदमाश भाग निकले।

घटना भागलपुर के भवानीपुर सहायक थाना के बलहा गांव की है जहां रविवार की रात में बलहा निवासी शम्भू यादव की पुत्री खुशबू की शादी थी। बारात सहरसा से आयी थी। बारात के आने के बाद  प्यार में पागल हुए मजनू चाचा ने अपनी भतीजी खुशबू की शादी में अंधाधुध गोलीबारी की।

इस दौरान अपराधियों ने बारात पर भी रोड़ेबाजी की। बाद में अपराधियों ने अन्धाधुन्ध गोलीबारी की। वरुण यादव ने मंडप में बैठे दूल्हा के सिर पर हथियार सटाकर कहा कि अगर तुम खुशबू से शादी करोगे तो तुम्हें यही गोली मार दूंगा। इस दौरान काफी हो हंगामा हुआ। दहशत के कारण घर वाले चीखने-चिल्लाने लगे थे।

अपराधियो ने पिता शंभु यादव के मुंह में हथियार डाल कर खुशबू की शादी वरुण यादव से करने का दवाब डाला और विरोध करने पर हत्या करने की धमकी दी। अपराधियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और उसके ऊपर कई चक्र गोलियां भी चलायी।

लड़की के पिता शम्भू यादव ने बताया कि बारात दरवाजे पर पहुंच कर खाना खाकर शादी की तैयारी में लगा हुआ था। इसी दौरान वरुण यादव, राजा यादव, शंकर यादव, शुभम यादव, अंगराज यादव, ऋतुराज यादव हथियार से लैस होकर पहुंच गए और ईंट-पत्थर चलाकर मंडप को तहस-नहस कर दिया।

शंभू यादव के अनुसार उनकी बेटी पर वरूण की काफी दिनों से बुरी नजर थी। खुशबू से शादी करने के लिए वरूण अक्सर दबाव बनाता रहता था। दूसरे से शादी करने पर मंडप पर ही दूल्हे को गोली मार देने की धमकी दी।

घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंतप्रकाश, एसआई डीएस रॉय पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही अपराधी फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने रात भर बैठ कर शादी करवाई और लड़की को विदा करवाया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours