मुकेश कुमार
पूर्वी चंपारण(बिहार):-रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मगंलपुर पंचायत के पटनी गाँव के निवासी-अनिरूद्ब सिंह के पुत्र सुभाष चन्द्र सिंह को रविवार दोपहर में स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  छापेमारी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इसकी पुष्टि करते हुऐ बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुभाष चन्द्र सिंह के विरूद्ब मगंलपुर पटनी निवासी-मुक्तिनाथ सिंह ने मारपीट का आरोप लगाया था,जिसका कांड सं.22/16 दिनांक 10/04/16 दर्ज हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार राजनीति में प्रतिद्बंदित व जमीनी विबाद को लेकर  छ:लोगो पर(1)रीतु सिंह(2)सुभाष सिंह(3)रुपेन्द्र सिंह(4)सलेन्द्र सिंह(5)ब्रजेन्द्र सिंह (6)वरुण सिंह  सभी लोगो ने मुक्तिनाथ सिंह के दरवाजे पर जमकर मारपीट व गाली गलौज की थी,जिसमें मुक्तिनाथ सिंह के बड़े पुत्र चन्द्रेश्वर सिंह व छ़ोटे पुत्र पैक्स अध्यक्ष-गुड्डु सिंह गम्भीर से रूप से घायल हो गये थे।इस बावत पैक्स अध्यक्ष-गुड्डु सिंह के पिता-मुक्तिनाथ सिंह ने छ:लोगो पर नामजद अभियुक्त बनाया गया था,जिसमें गुड्डु सिंह द्बारा वरीय पदाधिकारी से सिकायत करने के बाद अभी तक एक पहले और आज एक आरोपी सुभाष चन्द्र सिंह की गिरफ्तारी हुई,शेष चार आरोपी अभी भी स्वतंत्र घुम रहे है।इसकी सूचना थानाध्यक्ष-राजेश कुमार ने बताया कि दिनांक 16/06/17 को रीतु सिंह को जेल भेजी गयी,अब दुसरा आरोपी सुभाष चन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया ,चार आरोपी की छापेमारी जारी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours