मसूरी, मसूरी आज तक ब्यूरो: बेदी ज्वैलर्स द्वारा कारवाचौथ और दिवाली के पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग किया. जिसमे कारवा चौथ क्वीन खिताब आशा पन्त ने जीता, जबकि मंजू सिंघल दिवाली क्वीन चुनी गयी.
शनिवार को कुलड़ी स्थित एक होटल में कारवा चौथ व दिवाली के पूर्व बेदी ज्वैलर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अलग अलग आयु वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कारवाचौथ क्वीन का खिताब 40-55 आयु वर्ग में क्रमशः आशा पन्त, नीमाकान्त व नमिता ने हासिल किया, जबकि 65 आयु वर्ग में रानी सिंघल चुनी गयी. वहीं 40-55 आयु वर्ग में दिवाली क्वीन मंजू सिंघल व 65 आयु वर्ग में निर्मला अग्रवाल चुनी गयी. गायन में बबिता व सुषमा रावत क्रमशः पहले व दुसरे स्थान पर रही. वहीँ बेस्ट स्माइल में सलमा ने बाजी मारी. इसके अतिरिक्त नृत्य में शालिनी, सबनम व समेरा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया.
बेदी ज्वैलर्स के संचालक पूजा बेदी व अमित कुमार ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गए और सभी को कारवा चौथ व दीपावली की शुभकामनाएं दी.
बेदी ज्वैलर्स के संचालक पूजा बेदी व अमित कुमार ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गए और सभी को कारवा चौथ व दीपावली की शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर पुष्प पडियार, मंजू गोयल, रेणु गोयल, सुमन पंवार, लीला कंडारी, वंदना, सलमा, रचना सहित बड़ी संख्या में महिलाये व बच्चे मौजूद रहे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours