मसूरी, मसूरी आज तक ब्यूरो। चार दुकान स्थित सेंट पॉल चर्च में फिल्म अभिनेता स्व0 टॉम ऑल्टर की दिवंगत आत्म आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जहाँ शहरवासियों ने टॉम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


शनिवार को सेंट पॉल चर्च में आयोजित मेमोरियल सर्विस प्राथना सभा में टॉम अल्टर की धर्मपत्नी कैरोल युवांश अल्टर, पुत्र जैमी और पुत्री अफशान अल्टर, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोत सिंह, सतीश ढौडियाल, चितरंजन दास, रूपचंद, नंद लाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, सभासद पुष्पा पडियार, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष महेश चंद्र, मुकेश धनाई सहित शहर के विभिन्न संगठनों से जुडे़ जनप्रतिनिधियों के साथ ही बाहर से आये हुए टॉम के शुभचिंतकों ने सेंट पॉल चर्च पहुंचकर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 


इस मौके पर टॉम अल्टर के पुत्र जैमी अल्टर ने कहा कि मसूरी हमारी जन्म और कर्मस्थली है। मसूरी से उनका बेहद लगाव रहा है, हमारा प्रयास रहेगा कि उनके सपनों को पूरा किया जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि मेरे पिता स्व0 टॉम अल्टर, मेरे दादाजी के नाम पर जो प्रतियोगिता करवाते थे, उसे जारी रखा जायेगा और साथ ही टॉम के नाम से शहर और खेल प्रेमियों के साथ मिलकर प्रतियोगिता को कराने का प्रयास किया जायेगा। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours