मसूरी, मसूरी आज तक ब्यूरो। बाल्मिकी उत्थान सभा मसूरी के तत्वाधान में भगवान बाल्मिकी की 57वीं जयंती भव्य शोभायात्रा के साथ ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। शोभायात्रा लंढौर से बाल्मीकि मंदिर तक निकाली गई। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
| मनमोहक झांकी का दृश्य |
गुरूवार को भगवान बाल्मिकी की जयंति के अवसर पर बाल्मिकी उत्थान सभा मसूरी द्वारा लंढौर बाजार से लेकर गांधी चौक स्थित बाल्मिकी मंदिर तक निकाली गयी, शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार के बैड़ और कई मनमोहक झाकियां भी शामिल रही।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिता सक्सेना ने बाल्मिकी समाज के लगभग 40 लोगों को सम्मानित भी किया, जिसमें बाल्मिकी समाज के अध्यक्ष राजेद्र कुमार, महामंत्री बिजेंद्र, फुलकुमार, रामपाल, अशोक, विनोद, सुशील सहित अन्य लोग शामिल हैं।
शोभा यात्रा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्षा जसबीर कौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कैंट सभासद पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, पालिका सभासद शशि रावत, बीना पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, नंदलाल सोनकर, मीरा कैंतुरा सकलानी, संदीप अग्रवाल, अमित भट्ट, आशीष जोशी, सपना, विनोद कुमार, गुलशन कुमार, अनिल कुमार, सोनपाल, सहित बाल्मिकी उत्थान सभा के पदाधिकारी,सदस्यों सहित बडी संख्या में बाल्मिकी समाज के लोग शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours