मसूरी, मसूरी आज तक ब्यूरो: मसूरी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कारवाचैथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लीला कंडारी व मंजू अग्रवाल कारवाचौथ क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा मेंहन्दी. तम्बोला सहित संगीत नृत्य आदि की प्रस्तुतिया दी गयी। 


यहाँ पिक्चर पैलेस स्थित राधाकृष्ण मंदिर में मसूरी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा तम्बोला सहित संगीत और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, और साथ ही विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से सुन्दर रंगोलियाॅ बनायी गई।प्रतियोगिता में 40  आयु वर्ग में लीला कंडारी कारवाचौथ क्वीन चुनी गयी, जबकि 40 से 50 आयु वर्ग में मंजु गोयल ने करवाचौथ क्वीन का ताज हासिल किया जिसके बाद विधायक गणेश जोशी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र  देकर पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में बत्तौर मुख्य अतिथि श्रीमति निर्मला जोशी ने महिलाओं को कारवा चौथ की शुभकामनाये दी है। 


इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा कृष्णा तोमर. जिला उपाध्यक्ष अनिता सक्सेना, भाजपा मडंल अध्यक्ष मोहन पेटवाल. भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोजनी कैन्तुरा. महामंत्री अनीता पुंडीर, कैंट सभासद पडियार. नगर पालिका सभासद शशि रावत. मीरा कैंतुरा सकलानी, सुमन पंवार, नीमाकांत, भावना गोस्वामी, परमिला नेगी. वन्दना. किरन पंवार सहित बडी संख्या में महिलायें उपस्थित रही। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours