देहरादून: सोशल मीडिया पर लगातार एक खबर वायरल हो रही है। इस खबर के मुताबिक उत्तराखंड की बेटी की मुंबई में ससुराल पक्ष ने मुंबई में दहेज के लिए कर डाली। रीना रावत जो कि गांव मखडेत जौनपुर की रहने वाली थीं, 05 अक्टूबर सुबह 2 बजे उनकी हत्या की गई है। वायरल हो रही खबरों के मुताबिक इस हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगा है। 


                 

बताया जा रहा है कि रीना की शादी 22 अप्रैल 2016 को हुई थी। सवाल ये है कि इन 18 महीनों में ऐसा क्या हो गया कि रीना की हत्या की गई। रीना रावत की शादी जिस परिवार में हुई थी, वो परिवार मडखेत का ही है। फिलहाल ये परिवार मुंबई में रहता है। रीना के ससुर का नाम दिगम्बर सिंह रावत बताया जा रहा है। इसके अलावा उनके पति का नाम प्रमोद सिंह रावत बताया जा रहा है। अब आपको बताते हैं कि आखिर ये हत्या क्यों की गई है।


बताया जा रहा है कि जब रीना की शादी हुई थी, तो ससुराल पक्ष ने तब से ही उनको दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वायरल खबरों के मुताबिर शादी के बाद रीना के मायके से लगभग 4 लाख रुपये की मोटी रकम दहेज के रूप में दी गई थी। 4 अक्टूबर को रात 10 बजे एक बार फिर से ससुराल पक्ष के दिमाग में शैतान जाग गया। बताया जा रहा है कि रीना ने रात 10.30 बजे अपनी मां को फोन किया और कहा कि मां ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं। 5 अक्टूबर सुबह करीब 2 बजे रीना की लाश उनके घर पर मिली। रीना का मायका आबली जौनपुर में बताया जा रहा है। सवाल ये है कि आखिर पहाड़ की इस बेटी को इस तरह क्यों मार दिया गया ? सवाल ये भी है कि आखिर दहेज का दानव कब तक पहाड़ की बेटियों के लिए काल बनता रहेगा ? 


पहाड़ की बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours