मसूरी। चार माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 13 नव सैन्य अधिकारी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा में शामिल हो गये। इस अवसर पर आईटीबीपी परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक दविंदर सिह ने परेड की सलामी लेकर पास आउट होने वाले सैन्य अधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

पासिंग आउट परेड की सलामी लेते मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक दविंदर सिह

शनिवार को अकादमी परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह  में पास आउट होने वाले 13 प्रशिक्षणाथी अधिकारियों में 7 वैटनरी डॉक्टर, 4 मैडिकल ऑफिसर,1 इंजीनियर,1 डिप्टी जैग शामिल हैं। जिनमें हरियाणा से 3, मणिपुर से 1, राजस्थान से 1, असम से 2, सिक्किम से 1, उतरप्रदेश से 1, जम्मू कश्मीर से 1, आंध्र प्रदेश से 1, बिहार से 1, तमिलनाडु से 1 अधिकारी शामिल है। पास आउट होने वालों में 11 अधिकारियों के साथ दो महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

इस मौके पर प्रशिक्षण के दौरान जिन प्रशिक्षणार्थियो द्वारा उत्कृष्ठ प्रर्दशन किया गया, उनको उपमहानिरीक्षक देविंद्र सिह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वालों में ओवर ऑल सहायक सेनानी अभियंता पिंटु सिंह, बेस्ट इन आउटडोर सहायक सेनानी वेट पीबी सिंह, बेस्ट इन इनडोर उपसेनानी जैग संजीव कुमार शामिल हैं। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि देविंद्र सिंह ने शानदार शपथ ग्रहण के आयोजन के लिए आईटीबीपी के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जवानों में अपने कार्य के प्रति सकारात्मक सोच और आत्म विश्वास होना बहुत जरूरी है तभी जाकर वे अपने जीवन में उंचाईयों को छू सकते हैं। उन्होंने कहा कि बल की मुख्य जिम्मेदारी लद्दाख में कराकोरम दर्रे से लेकर अरूणाचल प्रदेश मे जचेप ला तक फैली 3488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा की सुरक्षा करना है। इस बल का गठन 1962 में भारत चीन संघष के बाद भारत चीन सीमा की सुरक्षा के लिए एक विशेष सीमा प्रहरी बल के रूप में हुआ था। प्रारंभ में बल का कार्य सीमाओं की सुरक्षा करने तक ही सीमित था, लेकिन अब आईटीबीपी को अतिरिक्त सुरक्षा, विशिष्ट एवं अति विशिष्ठ व्यक्तियों की सुरक्षा का कार्य भी दिया गया है, जिसे आईटीबीपी के जवान बखूबी निभा रहे हैं। इस मौके पर अधिकारियों के  परिजनों ने अपने सपूतों के कंधों पर सितारे सजाये। वहीं इस मौके पर शानदार जुडो कराटे का प्रर्दशन भी किया गया।  

मौके पर परमिंदर सिंह सेनानी प्रशासन, वेनुधर नायक सहित अकादमी के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, भूत पूर्व अधिकारियों के साथ ही पास आउट होने वाले अधिकारियों के अभिभावक मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours