घटना सोमवार सुबह दो बजे की है, हादसा तब हुआ जब यूटिलिटी संख्या यूए 075 8860 लखवाड मेले से घंडियाल गाँव आ रही थी। जो कि अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमे सवार दो युवकों, कलिलाल पुत्र रतन लाल उम्र 28 वर्ष व अन्नुलाल पुत्र फिचर लाल उम्र 25 वर्ष ग्राम घंडियाला कैम्पटी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि प्रताप सिंह पुत्र धूम सिंह उम्र 48 वर्ष और चंद्रपाल पुत्र तिलक सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी घंडीयाला गंभीर रूप से घायल हो गये।

जानकारी के मुताबिक चालक अचानक अपना नियन्त्रण खो बैठा और जीप खाई घंडीयाला के पास ही खाई में गिर गई। 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours