मसूरी, मसूरी आज तक ब्यूरो: दोस्ताना क्लब मसूरी द्वारा करवाचौथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे क्लब की महिला सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. जिसमे करवाचौथ क्वीन का खिताब हिमानी ने जीता. इस अवसर पर क्लब की संस्थापक प्रीती कौर व अम्बुज अग्रवाल ने सभी महिलाओं को करवाचौथ की अग्रिम शुभकामनाएं दी व आभार जताया .

यहाँ कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में करवाचौथ पर दोस्ताना क्लब मसूरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में करवा चौथ क्वीन का ख़िताब हिमानी, प्रीत व वंदना को मिला, जबकि डांस प्रतियोगिता में रजनी, मंजीत व मनीषा ने बाजी मारी. टैरो कार्ड रीडर और थैरेपिस्ट हरलीन कौर व भाजपा नेत्री मीरा कैंतुरा सकलानी ने जज की भूमिका निभाई. इस अवसर पर भाजपा नेत्री मीरा ने क्लब की सदस्यों को करवाचौथ की अग्रिम शुभकामनाये दी.


वहीँ कार्यक्रम में बच्चो ने भी अपने नृत्य का जलवा बिखेरा, जिसमे लड़कियों में इशिता, जसलीन व शुखलीन ने बाजी मारी, जबकि लड़कों में कनिष्क, मनिंदर व अक्श ने बाजी मारी.

इस मौके पर छावनी बोर्ड सदस्य चंद्रकला सयाना, नमिता कुमाई, भावना गोस्वामी, आशा पन्त, सुमिता पडियार, कल्पना गोदियाल, वंदना खंडूरी, आदि मौजूद रही.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours