मसूरी, मसूरी आज तक ब्यूरो सेंट जार्ज कालेज के 129वें वाषिर्क खेल प्रतियोगिताओं के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सेंट जार्ज कालेज पहुंचे डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भटट ने कहा कि वे दुनिया के सबसे अच्छे प्रोफेशन इंडियन आर्मी में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं को अपना शौक और नौकरी दोनों एक साथ ही करनी है, उन्हें इंडियन आर्मी में भर्ती होना चाहिए।  

सेंट जार्ज कालेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अवसर पर डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भटट।
बुधवार को सेंट जार्ज कालेज पहुंचे डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भटट ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वे दुनियां के सबसे अच्छे प्रोफेशन इंडियन आर्मी में हैं। उन्होंने युवाओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि जिसको अपना शौक और नौकरी दोनों एक साथ ही करनी है, उसे इंडियन आर्मी में भर्ती हो जाना चाहिए। क्योंकि भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का मौका मिलेगा। 

पत्रकारों से बातचीत करते डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भटट

भट्ट ने सर्जिकल स्टाइक के सवाल पर कहा कि भारतीय सेना हर तरह की चुनौतियों से लड़ने के लिए हमेशा तैयार है। डोकलाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश की सेना अपनी ड्यूटी पर हमेशा सजग और तत्पर है और देश की सुरक्षा के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह किया जायेगा। वहीं उन्होने बताया कि भारत सरकार लगातार इण्डियन आर्मी के इंफरास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिये लगातार काम कर रही है। 

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours