मसूरी, मसूरी आज तक ब्यूरो। परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद की टीम ने मसूरी के निजी व सरकारी अस्पतालों में मानकों के विपरीत व बिना लाइसेंस के एक्सरे व अन्य मशीनों की सूचना मिलने पर छापेमारी की है और एक एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीन व एक डेंटल एक्सरे मशीन सीज की है। जिसके बाद से इन स्वास्थ्य केन्द्रों में हड़कंप मचा हुआ है।

बुधवार को अचानक परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद की टीम ने यहाँ 4 स्वास्थ्य जांच केंद्रों के लाइसेंस व वहां संचालित होने वाली विभिन्न मशीनों की जांच की, जिनमें से ज्यादातर मशीनें बिना लाइसेंस संचालित पायी गई हैं। वहीं डेंटल और एक्स रे मशीन के संचालन में भी काफी लापरवाही देखी गई। जिसके बाद टीम द्वारा सभी मशीनों को सील कर दिया गया है। जिसमे सेंट मैरी अस्पताल में छापेमारी कर एक एक्सरे मशीन सीज की है, जबकि लंढौर कम्यूनिटी हॉस्पिटल में एक अल्ट्रासाउंड मशीन और एक डेंटल एक्सरे मशीन को सील किया।वहीँ कार्रवाई के दौरान कई स्वास्थ्य केंद्र संचालकों को हिदायत भी दी गई। साथ ही सील मशीनों को मानकों का पालन किए बिना चलाया जाता है, तो संबंधित केंद्र संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद के वैज्ञानिक बीके सिंह ने जानकारी दी, कि परिषद द्वारा समय समय पर देशभर में इस तरह के अभियान चलाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई स्वास्थ्य केन्द्रों में मानकों के विपरीत एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि मशीनें संचालित की जा रही हैं। जोकि मरीजो के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने कहा कि कोई भी डायग्नोसिस मशीन बिना परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद्  से लाईसेंस लिए बिना संचालित नहीं हो सकती है। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। 

वहीँ उन्होंने बताया कि लाइसेंस के लिए केंद्र संचालको को परिषद् की वेबसाइट ईएलओआरए पर लॉग इन करके वहीँ सभी दस्तावजों को जमा करन होता है, जिसके बाद उसकी जांच की जाती है। मानकों पर खरा उतरने संबंधित आवेदक को ऑनलाइन ही लाइसेंस जारी कर दिया जाता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours