मसूरी, मसूरी आज तक ब्यूरो: प्रसिद्द सेंटजार्ज कालेज के 129वें वार्षिक खेल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट ने उद्दघाटन किया। खेल प्रतियोगिता में काॅलिन्स हाउस ने ओवर आॅल इंटर हाउस चैंपियनशिप का खिताब जीता। वहीँ मार्टिन हाउस के कैप्टन चरनप्रीत प्रतियोगिता के सबसे तेज़ धावक, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट सीनियर में जीशान आलम व जूनियर में प्रवान बहादुर पाठक रहे।
बुधवार को सेंटजार्ज कालेज के 129वें वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में फीट आॅफ स्ट्रेंथ व डिस्कस थ्रो का खिताब चरनप्रीत, सर्वश्रेष्ठ लांग डिस्टेंस रनर का खिताब शिवा बेदी, इंटर मैराथन व्यक्तिगत का खिताब नितिन डालमिया, जूनियर मैराथन व्यक्तिगत का खिताब वेद सेलेट, सब-जूनियर मैराथन व्यक्तिगत का खिताब युवराज टंडन, कक्षा चार मैराथन व्यक्तिगत का खिताब आरूष डैंग ने जीता। बेस्ट स्ंिप्रटर का खिताब चरनप्रीत ने कब्जाया। वहीं 1500 मीटर विजेता सूर्यांश डागर, त्रिकूद में जीशान आलम ने खिताब कब्जाया। बेस्ट एथलीट सीनियर चरनप्रीत, बेस्ट एथलीट इंटर प्रगुन नेगी, बेस्ट एथलीट जूनियर जोतिश कुमार व बेस्ट एथलीट सब- जूनियर अर्जुनवीर रहे। प्रतियोगिता में बेस्ट मार्चिंग सीनियर में कक्षा 12, बेस्ट मार्चिंग इंटर कक्षा 9 सी, बेस्ट मार्चिंग जूनियर कक्षा 5 अ, बेस्ट बैनर सीनियर कक्षा 10 साइंस, बेस्ट बैनर इंटर कक्षा 8 स ने व बेस्ट बैनर जूनियर कक्षा में 5 अ को मिला।
इस मौके जूनियर छात्रों द्वारा शांति गीत ‘हील द वर्ड’ गीत पर व सीनियर छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही जिमनास्टिक व स्केटिंग में छात्रों के प्रदर्शन को देखकर दर्शकों ने दाँतों तले उँगली दबा ली।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट ने कहा कि सेंट जाॅर्ज काॅलेज में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों द्वारा विभिन्न खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे हैं। जिससे उनकी प्रतिभा को नया आयाम मिलता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे आगे भी विभिन्न राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लें व जीत हासिल कर अपने विद्यालय व देश का नाम रोशन करें।
उन्होंने कहा कि मैंने सेंट जार्ज कालेज से ही शिक्षा ग्रहण की है और मै आज जो भी हूँ, इसी की बदौलत हूँ। उन्होंने कहा कि मै स्वयं को भाग्यशाली समझता हूँ कि मेरे माता-पिता ने मुझे सेंट जार्ज कालेज में पढ़ने का मौका दिया। भट्ट ने कहा कि और मै बहुत भाग्यशाली समझता हूँ कि मै मसूरी जैसे सुंदर शहर का रहने वाला हूँ। उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि मेरे माता पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति से कहीं आगे मुझे इतने अच्छे कालेज में पढाया और उसी के कारण जिंदगी में कहीं पहुंच पाया हूँ।वाषिर्क खेल प्रतियोगिताओं के संदर्भ में अपने स्कूल के समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ये दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता था। इसी ग्राउंड से बीज को जैसे पानी मिला हो, मुझे भी इसी ग्राउंड से जिंदगी में आगे बढने का मौका मिला। वहीँ उन्होंने कहा कि सेंट जार्ज कालेज के स्पोर्ट्स डे पर मुख्य अतिथि के रूप में आकर सपना साकार हो गया है।
कालेज के प्रधानाचार्य ब्रदर टाॅमी वर्गीस ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुपीरियर ब्रदर कैरल, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर अरनेस्ट मार्टिन, स्पोर्ट्स इंचार्ज ब्रदर रोनिश मैथ्यू व खेल विभाग अध्यक्ष आनंद थापा, जॉन नंदा, रमेश चमोली, ब्रदर कैरल सहित स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकायें मौजूद रहे।
| प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट एवं कालेज के प्रधानाचार्य ब्रदर टाॅमी वर्गीस |
इस मौके जूनियर छात्रों द्वारा शांति गीत ‘हील द वर्ड’ गीत पर व सीनियर छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही जिमनास्टिक व स्केटिंग में छात्रों के प्रदर्शन को देखकर दर्शकों ने दाँतों तले उँगली दबा ली।
| जिमनास्ट का प्रदर्शन करते छात्र |
पत्रकारों से बातचीत करते डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भटट।
उन्होंने कहा कि मैंने सेंट जार्ज कालेज से ही शिक्षा ग्रहण की है और मै आज जो भी हूँ, इसी की बदौलत हूँ। उन्होंने कहा कि मै स्वयं को भाग्यशाली समझता हूँ कि मेरे माता-पिता ने मुझे सेंट जार्ज कालेज में पढ़ने का मौका दिया। भट्ट ने कहा कि और मै बहुत भाग्यशाली समझता हूँ कि मै मसूरी जैसे सुंदर शहर का रहने वाला हूँ। उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि मेरे माता पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति से कहीं आगे मुझे इतने अच्छे कालेज में पढाया और उसी के कारण जिंदगी में कहीं पहुंच पाया हूँ।वाषिर्क खेल प्रतियोगिताओं के संदर्भ में अपने स्कूल के समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ये दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता था। इसी ग्राउंड से बीज को जैसे पानी मिला हो, मुझे भी इसी ग्राउंड से जिंदगी में आगे बढने का मौका मिला। वहीँ उन्होंने कहा कि सेंट जार्ज कालेज के स्पोर्ट्स डे पर मुख्य अतिथि के रूप में आकर सपना साकार हो गया है।
कालेज के प्रधानाचार्य ब्रदर टाॅमी वर्गीस ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुपीरियर ब्रदर कैरल, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर अरनेस्ट मार्टिन, स्पोर्ट्स इंचार्ज ब्रदर रोनिश मैथ्यू व खेल विभाग अध्यक्ष आनंद थापा, जॉन नंदा, रमेश चमोली, ब्रदर कैरल सहित स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकायें मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours