मसूरी, मसूरी आज तक ब्यूरो। राज कराते अकादमी मसूरी द्वारा आयोजित दो दिवसीय मसूरी ओपन ऑल इंडिया कराटेचैंपियनशीप प्रतियोगिता में पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, एमपी, उतराखंड सहित आईटीबीपी की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने किया। 

कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी
 शनिवार को शगुन वैडिंग प्वाइंट में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में आठ राज्यों के 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमे बालक और बालिका वर्ग में आयोजित कुमते प्रतियोगिता में सात साल तक के बालक वर्ग में प्रथम स्थान शौर्य श्रीवास्तव देहरादून, द्वितीय गौरांग, तृतीय ओजस देहरादून ने स्थान हासिल किया। वहीं आठ साल बालिका वर्ग में अद्विकानो रियाल ने प्रथम, मेघा कंडारी ने द्वितीय और मोनाल कण्डारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नौ साल बालक वर्ग में आदित्य प्रथम,वरूण ने द्वितीय और नवनीत सिंह और अंश ठाकूर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं दस साल बालिका वर्ग में सानियां सिंह ने प्रथम, दिपाली ने द्वितीय और वर्णिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी ने कहा कि शहर मे इस तरह के आयोजन किये जाने चाहिए, जिससे यहां के युवाओं को भी कराते क्रीड़ा का अनुभव हो सके। 

इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक हेमराज शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभागियों में खेल के प्रति रूची बढती है, उन्होंने कहा कि मसूरी में इस प्रतियोगिता को दूसरी बार आयोजित किया गया है और इसमें मसूरी के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया है।  

इस मौके पर संजीव कुमार, भारत शर्मा सहित अकादमी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours