चंडीगढ़। डेरा प्रमुख राम रहीम की ‘मुंहबोली बेटी’ हनीप्रीत अब धीरे धीरे राज उगलने लगी है। पुलिस पूछताछ में हनीप्रीत ने कबूल कर लिया है कि पंचकूला हिंसा उसी के इशारे पर हुई। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि हनीप्रीत के ड्राइवर ने भी कबूल किया है कि पंचकूला हिंसा हनीप्रीत के ही इशारे पर हुई। पंचकूला हिंसा में 36 लोगों की जान चली गई थी।
सूत्रों के अनुसार, हनीप्रीत के लैपटॉप में पंचकूला हिंसा का पूरा प्लान मौजूद है। लेकिन अभी तक पुलिस हनीप्रीत का लैपटॉप और मोबाइल बरामद नहीं कर पायी है। यही कारण है कि पुलिस हनीप्रीत से लगातार पूछताछ कर रही है और उसका लैपटॉप बरामद करने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि पुलिस द्वारा हनीप्रीत और उसके ड्राइवर को आमने सामने बैठाकर सवाल जवाब किए जा रहे हैं। जिस कारण हनीप्रीत कई सवालों पर फंस रही है। वहीं हनीप्रीत के ड्राइवर और उसकी साथी सुखदीप कौर से पूछताछ में हनीप्रीत के खिलाफ कई अहम खुलासे हुए हैं। जिसके बाद हनीप्रीत फंसती दिखाई दे रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours