नई दिल्ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ख़बर वायरल हुई थी जिसमें कहा गया था की आइसलैंड की सरकार अपने देश की लड़कियों से शादी करने वाले लड़कों को हर महीने 3 लाख रुपए देगी। बताया जा रहा था कि यहां मर्दों की संख्या कम है इसलिए सरकार यह योजना ला रही है, लेकिन क्या यह बात सच है ?
दरअसल, इसके बारे में किसी व्यक्ति ने एक ब्लॉग पर लिखा था, जिसके बाद कई वेबसाइट्स ने इसे खबर बनाकर छाप दिया। इतना ही नहीं, खबर के बाद आइसलैंड की कई लड़कियों ने दूसरे देश के अनजान लोगों को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजना शुरू कर दिया था। ऐसे में लोगों को लगने लगा था कि वहां की सरकार ने वाकई में ऐसी घोषणा की है। इस ऑफर के तहत शादी के इच्छुक लड़कों को इस देश की लड़की को चुनकर शादी करनी होगी और उसी देश में हमेशा के लिए बसना होगा। इस ऑफर में नॉर्थ अफ्रीका के लोगों को ज्यादा प्रेफरेंस दिया जाएगा। लेकिन वायरल हो रही इस खबर की सच्चाई कुछ और ही है। लेकिन इस ख़बर को एक एजेंसी 'स्नोप्स.कॉम' ने इसे फेक करार दिया है। वेबसाइट के मुताबिक, आइसलैंड में 1007 पुरुषों पर महिलाओं की जनसंख्या 1000 है। वहीं, वायरल हो रही ख़बर में बताया जा रहा है कि लड़कियों की संख्या ज्यादा है, जो कि गलत है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours