ई दिल्ली:  
अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद जवानों के शवों को पॉली बैग और गत्ते में रखे जाने की तस्वीरें सामने आने के पर विवाद शुरू हो गया है। फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार पर अपना गुस्सा जमकर उतारा है। वहीं क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी इस फोटो के साथ ट्वीट कर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।


विवाद बढ़ता देख सेना ने इसे असामान्य माना। सेना ने कहा कि भविष्य में शवों को उचित तरीके से पहुंचाना की पूरी कोशिश की जाएगी।
इस फोटो के सामने आने के बाद क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, 'IAF क्रैश के शहीदों के शव...शर्मनाक! माफ़ करना ऐ दोस्त, जिस कपड़े से तुम्हारा कफ़न सिलना था वो अभी किसी का बंद गला सिलने के काम आ रहा है !!!' 
IAF क्रैश के शहीदों के शव...शर्मनाक! माफ़ करना ऐ दोस्त, जिस कपड़े से तुम्हारा कफ़न सिलना था वो अभी किसी का बंद गला सिलने के काम आ रहा है !!!
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में वायुसेना का एमआई 17 वी5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसमें दो जवान और पांच क्रू मेंबर समेत सात जवानो की मौत हो गई थी। सेना के एक रिटायर्ड पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एच.एस पनाग ने रविवार को एक तस्वीर ट्वीट कर दिखाया कि जवानों के शवों को पॉलिबैग में लपेट कर पेपर बॉक्स में रख दिया गया है।
उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सात जवान कल घर से अपनी मातृभूमि की सेवा करने के लिए निकले थे। कुछ इस तरह से वापस लौटे।'
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours