मसूरी। व्यवसायी संजय नारंग के डहेलिया बैंक आशियाने के जारी ध्वस्तीकरण के दौरान कुछ ऐसा मिला कि देखकर सब दंग रह गये। कैंट बोर्ड द्वारा इसका पूरा निरीक्षण करवाया गया, जांच के बाद तैयार की गई रिपोर्ट को डीओ को कर दी गई है।
![]() |
| ध्वस्तीकरण में मिला तहखाना |
शनिवार को कोठी के ध्वस्तीकरण के दौरान मैन गेट के पास सुरक्षा गार्ड का कमरा मौजूद था। उसे भी ध्वस्तीकरण करने जब मजदूर वहां पहुंचे, तो मजदूर कमरे के भीतर फर्श का समान हटाने लगे, तो उन्हें कुछ ऐसा दिखा कि जैसे यहां किसी तरह का अंडर ग्राउंड निर्माण हुआ हो। जब इसकी जांच के लिए खुदाई हुई, तो मजदूरों को भीतर से जाने का एक रास्ता भी नजर आया। उसके बाद कर्मचारी अंदर घुसे तो तहखाने का नजारा देखकर दंग रह गए। उन्होंने तत्काल कैंट बोर्ड के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
![]() |
| ध्वस्तीकरण में लगे मजदूर |
जिसके बाद कैंट बोर्ड देहरादून से दो जेई तत्काल वहां पहु्चे और तहखाने की जगह का मुआयना किया । इस तहखाने में 45-45 हजार लीटर क्षमता के तीन फायर टैंक पाए गए और साथ ही तीन बड़े जनरेटर और दर्जनों बैट्रियां भी पाई गई हैं। साथ ही पानी गर्म करने का प्लांट, एसी यूनिट, पानी फिल्टर करने का पंप, ट्रांसफार्मर, बैटरी बैकअप के लिए दर्जनों बैटरी आदि मिले। डहेलिया बैंक में महंगे झूमर और पियानो की सुविधा भी थी। करीब एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के झूमर कोठी के प्रमुख गेट के अंदर लगाए गए थे। कैंट बोर्ड के कर्मचारियों ने वीडियोग्राफी करने के बाद इसकी सूचना सीईओ को दे दी है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours