पुरोला। मोरी क्षेत्र में अज्ञात बुखार से 20 दिनों के भीतर तीन बच्चों की मौत हुई है। मसरी के साथ भितरी गांव में भी कई बच्चे बीमार हैं। भितरी गांव में निरीक्षण के लिए गईं चिकित्सकों की चिकित्सकों ने बताया कि भितरी गांव में करीब 15 बच्चों में बुखार की शिकायत है।


मोरी ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव भितरी में 20 दिन पहले दो बच्चों की मौत अज्ञात बुखार से हुई थी। साथ ही कई बच्चे बीमार भी थे। तीन दिन पहले इन बच्चों की मौत तथा गांव में कई बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक चिकित्सकों की टीम भितरी गांव गई। यह टीम पुरोला लौट आई है। टीम के सदस्य डॉ. हेमंत ने बताया कि भितरी गांव में जो बच्चियों की मौत हुई थी वह दो सप्ताह पहले हुई थी। गांव में करीब 15 बच्चों को बुखार की शिकायत है। इनके गले में दर्द बताया जा रहा है। इसके कारण बच्चों को जुखाम तथा बुखार आ रहा है। इन सभी बीमार बच्चों को दवाई दी गई तथा इन सभी को सलाह दी गई कि उपचार के लिए मोरी व पुरोला अस्पताल में भर्ती कराएं। इस संबंध में उन्होंने सीएमओ को भी रिपोर्ट भेज दी है। बच्चों को कौन सा बुखार है इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गांवों में भेजी जानी जरूरी है। वहीं इसी बीच  देर शाम को भितरी के प्रधान जगमोहनी देवी के पति प्रताप सिंह ने बताया ने बताया कि भितरी के पड़ोसी गांव मसरी में  रात को दीवान सिंह का एक वर्ष के बेटे गुड्डू की मौत हुई है। साथ ही मसरी गांव में सुमदा देवी, ललिता देवी, लाल सिंह, बरिमा देवी, सुमी देवी, हरी सिंह सहित कई बच्चे भी बीमार हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours