मसूरी, मसूरी आज तक ब्यूरो। ओकग्रोव स्कूल द्वारा 129वा वार्षिक एथलेटिक्स मीट आयोजित किया गया, बतौर मुख्य अतिथि उतर रेलवे के महाप्रबंधक आर के कुलश्रेष्ठ ने स्कूल का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इस अवसर पर जिसमे छात्र-छात्राओं ने कराटे, स्केटिंग आदि खेलो में प्रतिभाग करने के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी शानदार प्रर्दशन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन करती छात्राएं
सोमवार को ओकग्रोव स्कूल द्वारा आयोजित 129वें वार्षिक एथलेटिक्स मीट में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का प्रर्दशन किया गया, जिसमे छात्र -छात्राओं द्वारा कराटे, स्केटिंग आदि में प्रतिभाग करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शानदार प्रर्दशन किया। सीनियर बॉयज अनुभाग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, क्लास एक्स के मास्टर राहुल राममुल और सीनियर गर्ल्स अनुभाग के क्लास IX की साक्षी ने ओलंपिक मशाल के साथ वार्षिक एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन किया। वहीँ स्कूल के कैप्टन, ऋषु (लड़कों के कप्तान) और शिवा सिन्हा (लड़कियों के कप्तान) ने गर्व के साथ मार्च पास्ट कर स्कूल का बैनर धारण कर शपथ ली।

कराटे प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते छात्र 
इस अवसर पर उतर रेलवे के महाप्रबंधक आर के कुलश्रेष्ठ और उत्तरी रेलवे महिला कल्याण संगठन के अध्यक्ष मानसी कुलश्रेष्ठ ने विजेताओं को पुरस्कार और उद्धरण वितरित किए। उन्होंने स्कूल की प्रशंसा की व कहा कि यह स्कूल एक ऐतिहासिक स्कूल है और यहां के छात्र-छात्रायें काफी प्रतिभावान हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राओं में व्यक्तित्व का विकास भी होता है और छात्रों में आत्मविश्वास एवं शारीरिक क्षमताएं विकसित होती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल को खेलते समय खेल भावना को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों व शिक्षकों को खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी पांडे ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया। कहा कि ओकग्रोव स्कूल को सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल का खिताब मिला है। स्कूल में हर साल वार्षिकोत्सव और स्पोर्टस प्रतियोगिताएं आयोजित किये जाते है, छात्र-छात्रायें प्रतिभाग करते हैं। पांडे ने कहा कि इस वर्ष करीब तीन सौ एथलीट ने वार्षिक स्पोर्ट्स डे में भाग लिया।

इस मौक पर उतर रेलवे के चीफ पर्सनल आफिसर अंगराज मोहन डिविजनल मैनेजर एके सिंह,श्रीमती संजू पांडे, डा0 हिना डोभाल, कृष्ण कुमार, अमिता श्रीवास्त, रेखा सिंगल, अतुल कुमार सक्सेना, अनूप सिन्हा सहित स्कूल के कर्मचारी और छात्र छात्रायें मौजूद रहे। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours