मसूरी, मसूरी आज तक ब्यूरो। आम नागरिकों को रेलवे बुकिंग की सुविधायें सुलभ हो सकेइसके लिए उतराखंड के दूर दराज के क्षेत्रों में भी हाईटैक रेलवे आउट एजेंसी खोली जायेंगी। यह जानकारी ओकग्रोव स्कूल में आयोजित 129वें एथलेटिक मीट में पहुंचे उतर रेलवे के महाप्रबंधक आर के कुलश्रेष्ठ ने दी है। वहीँ उन्होंने कहा है कि चार धाम रेल लाइन का फाइनल सर्वे का काम उत्तर रेलवे ने रेल विकास निगम को सौंपा है, जो कि एक साल में पूरा हो जायेगा।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आर के कुलश्रेष्ठ
पत्रकारों से बातचीत करते हुए आर के कुलश्रेष्ठ ने कहा कि रेलवे उतराखंड सरकार के साथ ज्वाइंट वेंचर के तहत कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि चारधाम रेललाइन के लिए आरवीएनएल द्वारा सर्वे का कार्य एक साल में पूरा हो जायेगा। और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के लिए वन भूमि हस्तांतरण का कार्य पूरा हो जाने पर शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू किया जायेगा। वहीँ उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को रेलवे बुकिंग की सुविधायें सुलभ हो सके, इसके लिए उतराखंड के दूर दराज के क्षेत्रों में भी हाईटैक रेलवे आउट एजेंसी खोली जायेंगी।
पत्रकारों से बातचीत करते उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक आर के कुलश्रेष्ठ

ये भी पढ़ें- ओकग्रोव स्कूल द्वारा आयोजित एथलेटिक्स मीट में छात्र-छात्राओं ने किया खेल व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन

आपको बता दें कि चारधाम यात्रा को भी रेल मार्ग से जोड़ने के लिये रेल मंत्रालय द्वारा रेल लाइन की सर्वे कराने के लिये 120 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। चारधामों के रेल मार्ग से जुड़ने के बाद यहां आने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours