मसूरी, मसूरी आज तक ब्यूरो: कीर्तिनगर नागरिक विकास समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  पारम्परिक त्यौहार "बग्वाल" का कार्यक्रम 16 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा.


कुलड़ी स्थित एक होटल में कीर्तिनगर नागरिक विकास समिति द्वारा पारम्परिक "बग्वाल" के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. समिति के अध्यक्ष देवेश्वर जोशी ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि बैठक मे तय किया गया है कि कीर्तिनगर नागरिक विकास समिति द्वारा १६ अक्तूबर को पारम्परिक "बग्वाल" का कार्यक्रम होटल मसूरी क्लब में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. उन्होंने कहा बग्वाल मेले में उत्तराखंड के लोक कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी. कार्यक्रम में विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours