देहरादून। उत्तराखंड की राजनीती में भूचाल लाने वाले पुलिस के घोड़े शक्तिमान की मौत के मामले में आरोपी मसूरी विधायक गणेश जोशी पर दर्ज मुकदमे शासन ने आखिरकार सूबे में बीजेपी सरकार आने के बाद वापस ले लिए हैं। 
फाइल फोटो
बता दें कि पूर्व की हरीश रावत सरकार के कार्यकाल के दौरान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा के प्रदर्शन में पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग टूट गई थी। जिसके बाद उताराखंड की राजनीती में भूचाल आने के साथ ही पूरे देश में घटना की जगह जगह निंदा हुयी थी और कुछ ही समय बाद शक्तिमान की मौत हो गई थी। मामले को लेकर विधायक गणेश जोशी पर घोड़े पर लाठियां बरसाने व पैर तोड़ने के आरोप लगे थे। विधायक के घोड़े पर लाठियां बरसाने की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसके आधार पर गणेश जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 


इस मामले में आज सीएम त्रिवेंद्र के आदेश पर शासन ने मसूरी के विधायक गणेश जोशी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे वापस ले लिए हैं। 

बता दें कि प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी के सत्ता में आने के बाद सीएम त्रिवेंद्र ने साफ कर दिया था कि पूर्व सरकार में जो भी राजनीतिक मुकदमे बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर लगाये गए हैं, उन्हें वापस लिया जाएगा। इससे पहले कई बीजेपी कार्यकर्ताओ के राजनैतिक मुकदमे भी वापस लिए गये हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours