देहरादून। रायवाला में युवक की हत्या के खुलासे से उपजा उपद्रव आसपास के क्षेत्रों में भी फैलने लगा है। गौहरीमाफी निवासी लक्ष्मण सिंह कलूड़ा की हत्या के खुलासे के बाद बीते बृहस्पतिवार को रायवाला में उपद्रवियों ने कुछ दुकानों और वाहनों को निशाना बनाकर उनमें तोड़फोड़ कर दी थी। ऋषिकेश और श्यामपुर में कुछ लोगों ने कई दुकानों को निशाना बना दिया।
शुक्रवार को एसडीएम हरि गिरि ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में मुर्गीफार्म, रायवाला थाने के आसपास के इलाके, खेल मैदान के समीपवर्ती इलाकों, श्यामपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी इलाकों और आईडीपीएल क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।
रायवाला में उपद्रवियों ने दो दुकानों और एक खोखे में आगजनी कर दी, जबकि कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई है। शांतिनगर क्षेत्र में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
शुक्रवार को रायवाला समेत श्यामपुर और ऋषिकेश में भी उपद्रवियों ने एक समुदाय की दुकानों को निशाना बना दिया। रायवाला में बृहस्पतिवार रात उपद्रवियों ने कपड़ों की एक दुकान में आग लगा दी, जिससे उसमें रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया। शुक्रवार को शहर में हरिद्वार मार्ग पर कोयलघाटी के पास मुख्य सब्जी मंडी के मेन गेट के समीप कुछ लोगों ने दिनदहाड़े एक फल विक्रेता की दुकान फूंक डाली।
यह भी पढ़ें- युवक की हत्या के बाद रायवाला में बवाल, तोड़फोड़
शांतिनगर में भी एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। लगातार दो दिन तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने ऐहतियातन कुछ इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours