मसूरी,मसूरी आज तक ब्यूरो। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन व होटल एसोसिएशन के साथ सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स विभाग की ओर से जीएसटी आउट रीच के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में व्यापारियों को सरकार द्वारा दी गई छूट की जानकारी दी गई व व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया गया।
![]() |
| सीजीएसटी इंस्पेक्टर टीएल भोटिया |
इस सम्बन्ध में व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि वाणिज्य विभाग की ओर से जीएसटी पर यह तीसरी कार्यशाला आयोजित की गयी है, जिसमें विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी जमा करने के बारे में जानकारी देने सहित अन्य सुझाव दिए।
कार्यशाला में कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल, मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री जावेद खान, कोषाध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, संदीप अग्रवाल, अवतार सिंह, एमपीएस खुराना, सुनील बख्शी, भगवान सिंह धनाई मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours