खाद्यान्न घोटाले की जांच कराये सरकारः प्रीतम सिंह

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि प्रदेश की सरकार कांग्रेस के नेताओं पर अनावश्यक रूप से दवाब बनाकर भाजपा में शामिल करने का प्रयास कर रही है। उसमें असफल होने पर उनका उत्पीड़न करने का काम कर रही है। उनका कहना है भाजपा सरकार प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। खाद्यान्न घोटाले की जांच की जानी चाहिए और दोषियों को बक्शा नहीं जाना चाहिए। एनएच 74 घोटाले में आखिर सरकार के मुखिया किसे बचाने का काम कर रहे हैं, इसका उन्हें जनता को जवाब देना होगा।
पत्रकार वार्ता करते पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा ह्रदयेश। 
कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करने का काम भाजपा व सरकार कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जायेगा। इसके लिए सडकों पर उतरकर जनांदोलन किया जायेगा। खाद्यान्न घोटाले की दो नहीं पूरे पांच साल व उससे पहले के पांच सालों की भी जांच की जानी चाहिए। उनका कहना है कि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने का काम भी कांग्रेस ने किया है। उनका कहना है कि जरूरत पड़े तो हमारी सरकार के और इससे पहले के भी 5 साल के कार्यकाल की जांच सरकार कराए। उनका कहना है कि धारचूला के जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जबरन अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और जिला पंचायत सदस्यों को हेलीकाप्टर से लेकर घुमाया गया। 

उनका कहना है कि कांग्रेस इस मामले को लेकर सड़क पर आंदोलन करेगी। उनका कहना है कि रानीखेत में एक कांग्रेस नेत्री को भाजपा में शामिल करने के प्रयास में विफल होने पर उनके पति के बार में छापा मारा और एक ब्रांड पर खामियां पाई तो बार का लाईसेंस ही रदद कर दिया गया, चालान तक नहीं किया गया है और अब इस प्रकार की बदले की भावना की राजनीति पर उतर कर काम कर रही है भाजपा व सरकार। त्यूणी के कॉलेज में अध्यापकों की कमी है और प्राचार्य नहीं हैं, स्वयं 10 दिन पहले मैंने खुद सरकार से मांग की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और सरकार को इस पर जवाब देना होगा।

नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को नगर सीमा विस्तार में सरकार को नहीं जोडना चाहिए, खासकर जहां पर खेती की भूमि हो और उन गांवों को भी सरकार नगर निगम में जोड़ने पर काम कर रही है जिसका कांग्रेस व्यापक स्तर पर विरोध करेगी। उनका कहना है कि खेती को समाप्त करने और लोगों की स्वायत्तता को सरकार को समाप्त करने का कोई हक नहीं है और निकायों की सीमा विस्तार खेती वाले क्षेत्रों में नहीं होना चाहिए। उनका कहना है कि गरीबों को सस्ते में खाद्यान्न उपलब्ध कराने की सरकार की मंशा साफ नहीं है। उनका कहना है कि लगातार गैस के मूल्यों में बढोत्तरी की जा रही है जो चिंता का विषय है। 

उनका कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बदले की भावना से प्रदेश सरकार शोषण कर रही है। उनका कहना है कि सरकार दलगत राजनीति से कार्य कर रही है। उनका कहना है कि प्रदेश की आर्थिक नीति साफ नहीं है, रोजगार देने को सरकार कोई कार्य नहीं कर पा रही है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का नारा सरकार को बंद करना चाहिए यह केवल एक बयानबाजी है। सरकार एनएच 74 घोटाले की सीबीआई जांच कराए, इंदिरा ने किया दावा करते हुए कहा कि एनएच 74 घोटाले की सरकार सीबीआई जांच नहीं कराएगी। 

इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि भाजपा व सरकार कांग्रेस कार्यकताओं पर प्रेशर डालकर उनका शोषण कर रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस को सड़कों पर उतरने पर सरकार बाध्य कर रही है और लगातार महंगाई बढ़ रही है, विकास और तरक्की का कोई काम सरकार नहीं कर रही है। उनका कहना है कि सरकार नौजवानों को कोई रोजगार नहीं दे पाई है और अब जनता को सरकार को जवाब देना होगा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, डा. इंदिरा हृदयेश, लालचन्द शर्मा, डा. आर पी रतूडी, नवीन जोशी, मनीष नागपाल, दीप वोहरा आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours