हरिद्वार/देहरादून। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में उत्तराखण्ड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने छात्रांे को मीडिया की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। अपने विशेष व्याख्यान में उन्होंने टीवी पत्रकारिता की बारिकियों को समझाया।
![]() |
| व्याख्यान कार्यक्रम के दौरान वक्ता और प्रतिभागी। |
कार्यक्रम की शुरूआत गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलन से हुई। उसके बाद पत्रकारिता एंव जनसंचार केन्द्र के विभागाध्यक्ष प्रो. सुखनंदन सिंह द्वारा मंत्र चादर पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर रमेश भट्ट का स्वागत किया। इसके बाद रमेश भट्ट ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता के विद्यार्थी को देश के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक पक्ष का गहन ज्ञान जरूरी है। साथ ही उन्होंने बताया कि पत्रकार को कभी भी किसी के प्रति द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए, बल्कि हर पल सीखने का प्रयास करते रहना चाहिए। श्री भट्ट ने कहा कि आज अधिकतर मीडिया टीआरपी की दौड़ में नकारात्मक खबरों व सनसनीखेज खबरों को प्रकाशित कर रहा है। जिनका समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसके लिए आज के समय में पत्रकारांे को सकारात्मक समाचारों को प्रमुखता से समाज तक पहँचाना चाहिए। इस अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सचिव सुरेश भट्ट, अनिल सती एवं पत्रकारिता विभाग से प्रो. सुखनंदन सिंह, डा.ॅ स्मिता वशिष्ठ, डाॅ. मुकेश बोरा वैभव गोयल और सौरभ कुमार उपस्थित रहें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours