नई दिल्ली। अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी पर संदिग्ध लेने देन का आरोप लगा है। कांग्रेस इस मामले को लेकर काफी हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। लेकिन निष्पक्ष जांच के लिए अमित शाह को बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा से इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो इसके लिए अमित शाह का इस्तीफा जरूरी है।
बीजेपी के अतीत को याद दिलाते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि जब लालकृष्ण आडवाणी पर जैन हवाला कांड का आरोप लगा था, उस वक्त उन्होंने लोकसभा और पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। बंगारू लक्ष्मण जब रुपए लेते हुए पकड़े गए थे तब उन्होंने भी इस्तीफा दिया था। पुर्ति घोटाला मामले में तत्कालीन अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी इस्तीफा दिया था।
निष्पक्ष जांच के लिए इस्तीफा दें अमित शाह
आनंद शर्मा ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी और नितिन गडकरी पर मुकदमा नहीं चलाया गया था इसके बावजूद उन्होंने ऩिष्पक्ष जांच के लिए इस्तीफा दिया था। ऐसे में अमित शाह अपनी पार्टी की नीति और इतिहास का सम्मान करते हुए निष्पक्ष जांच के लिए अध्यक्ष और राज्यसभा पद से इस्तीफा देंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours