• सरकार की शवयात्रा निकालने के दौरान ग्राम प्रधानों व पुलिस में हुई तीखी नोक-झोंक 


देहरादून। ग्राम प्रधान संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा मांगें न माने जानेे के विरोध में ग्राम प्रधाना द्वारा मुंडन कराया गया। सरकार की शवयात्रा निकालने जा रहे ग्राम प्रधानों से पुलिस ने धरना स्थल पर ही पुतला छीन लिया, इस दौरान ग्राम प्रधानों की पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नांेक-झोंक हुई। 

धरना स्थल पर मुंडन कराते ग्राम प्रधान। 
ग्राम प्रधानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर परेड मैदान में हिंदी भवन के सामने आमरण अनशन और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार द्वारा मांगें न माने जानेे के विरोध में ग्राम प्रधाना द्वारा मुंडन कराया गया। इसके पश्चात सरकार की शवयात्रा निकालने जा रहे ग्राम प्रधानों से पुलिस ने धरना स्थल पर ही पुतला छीन लिया, इस दौरान ग्राम प्रधानों की पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नांेक-झोंक हुई। आमरण अनशन पर कुन्दन सिंह बोहरा, धीरज लाल शाह, रितेश जोशी, धनवीर सिंह बिष्ट, रूकमणि नेगी, राकेश नेगी, मोहन सिंह रावत, कैलाश सिंह गडिया, मगन लाल, हरेन्द्र सिंह बिष्ट, रेनू नेगी, रोशनी चमोली बैठे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह भी ग्राम प्रधानों के बीच पहंुचे और उनके आंदोलन का समर्थन किया। ग्राम प्रधानों का कहना है कि 14वें वित्त की धनराशि में की गई कटौती को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए और उत्तराखंड में पंचायतीराज एक्ट 2016 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये और 73वें एवं 74वें संविधान संशोधन के तहत 29 विभाग पंचायतों के अंतर्गत करने  की पुरानी व्यवस्था को यथावत रखा जाये। ग्राम प्रधानों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाना चािहए ओर नगर पालिकाओं व नगर निगमों में पंचायतों को शामिल करने का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा और  और पूरे प्रदेश भर में ग्राम पंचायत, नगर निगमों में सौंपें जाने के निर्णय के खिलाफ भी जनांदोलन किया जायेगा। विरोध प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवर परमार, प्रदेश महामंत्री रितेश जोशी, कुंदन सिंह बोहरा, प्रवीन चैहान, राजीव चैधरी, मुस्कान, निर्भय सिंह, प्रवीन रमोला, वासुदेव भट्ट, महावीर पंवार, धनराज बंगारी, नरेन्द्र रावत, नारायण सिंह, सतीश जोशी, माधो सिंह चमोली, रोशनी चमोली, सीमा देवी, प्रदीप  भटट, राजकुमार त्यागी आदि शामिल हुए।  
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours