देहरादून। स्पिक मैके देहरादून व संभलपुर कला परिषद् के तत्वावधान में दून वल्र्ड स्कूल में कलाकरों ने संभलपुरी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वेस्टर्न ओडिशा कल्चर पर आधारित संभलपुरी लोक नृत्य की आकर्षक व मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। ओडिशा का संभलपुरी लोक नृत्य शादी समारोह, फसल कटाई, परंपरागत संस्कारों व अनुष्ठानों आदि अवसरों पर किया जाने वाला नृत्य है।

संभलपुरी लोक नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। 
इस दौरान कलाकारों ने माएलाजड़ नृत्य, धाप नृत्य व दालखाल नृत्य, की प्रस्तुति दी। माएलाजड़ नृत्य के अंतर्गत पंचवाद्यों (ढ़ोल, निसान, ताशा, झांझ व मउरी) की विधा प्रस्तुत की, जबकि वेस्टर्न ओडिशा कल्चर पर आधारित धाप नृत्य के अंतर्गत डंगोरिया व केंधू की प्रस्तुति दी गयी, धाप ओडिशा में शादी समारोह में किया जाने वाला लोकनृत्य है। इसी प्रकार डालखाई नृत्य में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा को बेहतरीन ढ़ंग से प्रदर्शित किया। डालखाई ओडिशा में अश्विनी महीने में नवरात्री के दिनों में बहनांे द्वारा अपने भाईयों की कुशलता व दीर्घायु के लिए पूरी रात किया जाने वाला नृत्य है। कार्यक्रम में ओडिशा संभलपुर कला परिषद् के कलाकार सूर्यप्रकाश गुरू व कोरियोग्राफर गुरू प्रशांत दुबे ने अपने साथी कलाकारों के साथ नृत्य की शानदार प्रस्तुति से सभी लोगों को संस्कृति के महत्व व संरक्षण पर सोचने को मजबूर कर दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours