देहरादून। बीते 3 दिन से देहरादून के रायवाला थाना क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। रेलवे फाटक पर मिले युवक के शव मामले में शुक्रवार को देहरादून और हरिद्वार सहित ऋषिकेश के हिंदू संगठनों ने रावला में डेरा डाल दिया है। आलम यह है कि सुबह से ही भारी मात्रा में हिंदू संगठनों के लोग रायवाला का बाजार बंद करवाने लग गए थे लोगों का कहना है कि अगर जल्द आरोपी को फांसी नहीं दी जाती तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं। हत्या में पुलिस ने आरोपी पुत्र व पिता को गिरफ्तार किया है।
हत्या कांड का खुलासा करते हुए थाना अध्यक्ष आशीष गुसाई ने बताया की लक्ष्मण सिंह कालुडा इस्लाम नाम के व्यक्ति के मुर्गी फार्म हाउस में कार्य करता था जिस दौरान उसको उसकी बेटी साबिया में प्रेम हो गया था जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था। जब इस समन्ध के बारे में इस्लाम को पता चला तो उसने लक्ष्मण को चेतवानी दी तथा नौकरी से निकल दिया परन्तु वह नहीं माना इसी गुरुवार को साबिया की सगाई होनी थी। जब लक्ष्मण को सगाई का पता चला तो वह मंगलवार रात सगाई में अड़चन डालने के इरादे से इस्लाम के घर जाकर विवाद करने लगा। इस दौरान इस्लाम और उसके बेटे के साथ मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान ही इस्लाम और उसके पुत्र सलमान ने मिलकर लक्षमण की हत्या कर उसको रेलवे ट्रैक के पास फैक दिया।
हत्या का मामले ने साम्प्रदायिक रूप ले लिया है, हत्याकांड में सम्मिलित सभी आरोपियों की मांग को लेकर जनता में आक्रोश है जनता बाजार में उत्तर आयी है और प्रदर्शन करने लगी, इसी बीच मामला और उग्र हो गया दुकानो में तोड़फोड़ शुरू हो गई | प्रदर्शनकारी पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगा रहे है
गिरफ्तारी के बाद से स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता गया और आलम यह पहुंचा कि कल शाम हालात ज्यादा ही तनावपूर्ण हो गए थे, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर भारी मात्रा में पीएससी के साथ साथ देहरादून और ऋषिकेश की फोर्स को रायवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत तैनात किया गया है। आलम यह है कि सुबह से ही सड़कों पर हिंदू संगठन के लोग मार्च कर रहे हैं और पूरा रायवाला सहित आधा ऋषिकेश विरोध प्रदर्शन के चलते बंद करवाया गया है।
युवक के परिवार के साथ साथ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि यह हादसा नहीं बल्कि सोची समझी साजिश का एक हिस्सा है परिवार के लोगों का कहना है कि कुछ गैर हिंदू लोगों ने युवक की हत्या करके उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। जांच के बाद पुलिस ने 3 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया था।
वहीँ पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर के आरोपी को कड़ी सजा दिलवाएंगे।
इस मामले पर अगर देखा जाए तो अब कुछ लोग और संगठन इसे सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश कर रहे हैं जो राज्य के साथ-साथ ऋषिकेश देहरादून और हरिद्वार के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
गिरफ़्तारी को लेकर हुए प्रदर्शन में हुयी पत्थरबाजी में महिला भी जख्मी हो गई है। प्रदर्शकारियों ने आगजनी का भी प्रयास किया, जिससे बाजार में अफ़रातफ़री का माहौल है। पुलिस का कहना है की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है |
बता दें बीते मंगलवार की रात करीब 12 बजे रायवाला जंक्शन से कुछ दूर हरिद्वार-ऋषिकेश ट्रैक पर मुर्गी फार्म बस्ती के नजदीक एक युवक का शव मिला था। उसके सिर पर गहरी चोट और पैर कटे हुए थे। शव की शिनाख्त लक्ष्मण कलूड़ा उर्फ गामा पुत्र स्व. निहाल सिंह निवासी गौहरीमाफी के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours