अल्मोड़ा। राम राज्याभिषेक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ रामलीला का समापन हुआ। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य एकता बिष्ट एवं उप जिलाधिका विवेक रॉय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समापन दिवस के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 

रामलीला का मंचन करते कलाकार। 
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष  बिट्टू कर्नाटक ने अतिथियों का स्वागत कर एकता बिष्ट को पूर्व घोषित सूचना के अनुसार स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया और कहा कि एकता नगर के साथ साथ प्रदेश एवं देश का भी गौरव है। देश कि सभी बालिकाओं के लिए प्रेणाश्रोत एवं  ब्रांड अम्बेसेडर है।  कर्नाटक ने कहा कि सभी युवा वर्ग एवं खासकर बालिकाओ को कु. एकता से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर एकता ने अपने अनुभव और पुरानी स्मृतियों को साझा किया और कहा कि हर व्यक्ति में कुछ न कुछ हुनर अवश्य होता  है बस आवश्यकता है कि व्यक्ति अपने हुनर को  पहचाने और सही दिशा में प्रयास करे। उन्होंने  कर्नाटक का आभार व्यक्त किया कि जिस तरह वे रामलीला तथा अन्य माध्यमों से बालिकाओ को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते है उनका प्रयास सराहनीय है।  रॉय ने भी अपने अनुभव साझा किये तथा अभिभावकों को बच्चों के जीवन में अनुशाशन का महत्व भी बताया। उन्होंने भी रामलीला कमेटी कि बहुत सराहना कि और उत्कृस्ट रामलीला मंचन के लिए बधाई भी दी। इस के पश्च्यात 14 वर्ष पूरे कर वनवास से अयोध्या लौटे भगवान राम के स्वागत एवं राजतिलक का भव्य मंचन किया गया। अतिथियों तथा भक्तो ने राम दरवार कि आरती कर पूजा अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया और इसके पश्चयात कलाकारों  एवं कार्यकर्ताओ को दोनों अतिथियों ने पुरस्कारों से सम्मानित किया। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours