देहरादून। पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस रेगुलेशन में निहित प्रावधानों के अऩ्तर्गत माओवादी गतिविधियों में वांछित अभियुक्त भास्कर पाण्डे उर्फ भुवन पाण्डे उर्फ तरुण उर्फ मनीष पाण्डे पुत्र खीमानन्द पाण्डे निवासी ग्राम आरतौला, जागेश्वर जिला अल्मोड़ा पर रु0 20000/- (रुपये बीस हजार) का इनाम घोषित किया गया है।
![]() |
| फाइल फोटो- वांछित अभियुक्त भास्कर पांडे। |
उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त जनपद अल्मोड़ा के थाना सोमेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या-5/2017 धारा 10/20 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 127 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम व 3(1) उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति विरुपण निवारण अधिनियम, थाना द्वाराहाट मुकदमा अपराध संख्या-10/2017 धारा 10/20 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, व 3(1) उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति विरुपण निवारण अधिनियम, राजस्व क्षेत्र पल्यों में मुकदमा अपराध संख्या-5/2017 धारा 10/20 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, व 3(1) उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति विरुपण निवारण अधिनियम में वांछित है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours