पटना, सनाउल हक़ चंचल-

छपरा के गड़खा थाना क्षेत्र के भगवानी छपरा में बच्चे के झगड़े में लोगों ने एक वृद्ध की पीटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की दोपहर 12 बजे की है। मृतक भगवानी छपरा निवासी निरेखन साह बताया जाता है। इस घटना के संबंध में मृतक की बहू मुन्नी देवी ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो आरोपी फरार हैं।

दर्ज प्राथमिकी में कहा कि बच्चे खेल आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चों की  आपस में मारपीट हो गई। जिसमें मेरी पुत्री को चोट लग गई वह रोने लगी। जब मैं इस बाबत दिनेश महतो की पुत्री को जाकर डांट फटकार लगाई। उसके बाद दिनेश महतो यह सुनकर मुझसे गाली-गलौज करने लगे। थोड़े ही देर बाद दिनेश महतो अपने साथ सरवन महतो, कौशल्या देवी, मंजू देवी और ममता देवी के साथ  लाठी डंडा लेकर मेरे घर में आ गए। मुझे मारने पीटने लगे। दुआर पास के पलानी में ससुर सोये थे। मेरे ससुर आकर पूछने लगे कि अरे भाई महिला के साथ क्यों मार पीट कर रहे हो। फिर उन लोगों ने मुझे छोड़ कर उन्हें लाठी डंडे से पीटने लगे।

पीटने के बाद वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं थानाध्यक्ष कुमार  संतोष  रजक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार महिलाओं में कौशल्या देवी, मंजू देवी और ममता देवी शामिल है। बाकी दो नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि सभी आरोपी पड़ोसी बताए जाते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours