ब्रह्म नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: 9.56 तक, इसके बाद ऐन्द्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। विशिष्ट योग: सूर्योदय से दोपहर बाद 2.11 तक दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग है।
मेष
अपने निर्णय को सुरक्षित रखें। हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
वृषभ
संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यवसायिक अनुकूलता रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है।
मिथुन
अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। दूसरे की बात भी सुनें। कटु वचनों का प्रयोग न करें। दुस्साहस नहीं करें। कानूनी काम होंगे। कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा।
कर्क
समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। अनायास लाभ के योग बनेंगे।
सिंह
कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। अनुकूल समाचार मिलेंगे।
कन्या
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। दाम्पत्य सुख मिलेगा। समय का दुरुपयोग न करें।
तुला
सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा।
वृश्चिक
जो भी करें, समझें फिर करें। लोगों के बीच अपनी छवि सुधारें। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी।
धनु
आपकी मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है।
मकर
समय मध्यम है। तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्व के कार्य, निर्णयों में सहयोग लेना होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन से चोट लग सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। प्रयास में आलस नहीं करें।
कुम्भ
आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यों को गति मिलेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है।
मीन
समय पर निर्णय लेने से कार्यों में सफलता तय है। व्यवसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। रुका धन मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours