पटना, सनाउल हक़ चंचल-

 पटना। सासाराम जिले मे निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के धंसने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं दो मजदूर अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। आज सुबह मजदूर जब निर्माणाधीन पुल पर काम करने पहुंचे तो पुल धंस गया जिससे काम में लगा एक मजदूर मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबकि सासाराम रेल ओवर ब्रिज के अपग्रेडेशन कार्य के दौरान आज सुबह  रेल पोल चढाने के दौरान पुल धंस गया जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और दो मजदूरों के अभी मलबे में दबे होने की आशंका है। दुर्घटना के बाद रेल परिचालन बाधित है, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours