संजीत कुमार बर्णवाल
जमुई(बिहार):-जिले के सोनो थाना क्षेत्र के लोहा पंचायत अंतर्गत धोबठीया गांव में बज्रपात की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई है ! मिली जानकारी के अनुसार मृतक  निरंजन कुमार अपने घर से कुछ दूरी पर आज दोपहर लगभग तीन बजे खेल रहा था तभी अचानक वर्षा होने लगा। निरंजन वर्ष से बचने के लिए अपने घर की तरफ जाने लगा तभी आचनक  बज्रपात हुई जिसकी चपेट में धोबठीया गांव निवासी विश्वनाथ मंडल का 13 वर्षिय पुत्र निरंजन कुमार की मौत मौके पर ही हो गई ! ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सोनो लाया गया जहाँ डॉक्टर ने बालक को मृत बताया।मौत की खबर आग की तरह चारो तरफ फैल गयी।जैसे-जैसे मौत की खबर लोगों को मिलती गयी सव को देखने वालों की भीड़ बढ़ती गयी। बालक  की मौत से समूचे धोबठिया ग्राम में मातम छाया हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही सोनो थाना पहुँच कर  मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर भेज दिया गया है!
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours