देहरादून। अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा देहरादून ने अवगत कराया कि खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रवर्तन हेतु आगामी त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण जनपद में खाद्य पदार्थों के निर्माण/आपूर्ति/भण्डारण/विक्रय में रत खाद्य करोबार कर्ताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण हेतु 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक एक विषेश अभियान चलाया जा रहा है। 


खाद्य सुरक्षा अधिकारी तहसील चकराता/कालसी हेतु मंजु कुमारी, नगर क्षेत्र देहरदून हेतु संजय कुमार, तहसील विकासनगर/मसूरी हेतु अमिताब जोशी को अधिकृत किया गया है। उन्होने अधिकृत अधिकारियो को निर्देश दिये कि त्योहार के समय जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रतिदिन की गयी कार्यवाही का विवरण कार्यालय को प्रस्तुत करनें तथा कृत कार्यवाही कार्यालय के वाट्सअप गु्रप पर भी अपलोड करना सुनिष्चित करेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours