नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाए जाने का विरोध कर रही आम आदमी
पार्टी और बीजेपी विधायकों के बीच आज दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। आप
ने सोमवार को मेट्रो किराया वृद्धि के खिलाफ सोमवार को विधानसभा की विशेष सत्र
बुलाई थी। जहां एक ओर आप मेट्रो किराए में वृद्धि को वापस लेने की मांग कर रहे थे
वहीं बीजेपी सदस्य दिल्ली में पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने की मांग करते रहे।
यह हंगामा इतना
बढ़ गया कि सदन के स्पीकर ने बीजेपी ओपी शर्मा को मार्शल से बाहर करवाना पड़ा। इस
दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर टैक्सी कंपनियों की दलाली का भी
आरोप लगाया। विधानसभा में सत्तापक्ष ने मेट्रो किराए में बढ़ोत्तरी के विरोध में
एक प्रस्ताव पास किया। अनिल वाजपेयी ने इस प्रस्ताव को पेश किया। इसके अलावा
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भी इस किराए बढ़ोत्तरी को गैरवाजिब बताया।
दिल्ली मेट्रो
किराए में वृद्धि को लेकर मचे घमासान के बीच सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार को
चिट्ठी लिखकर कई प्रस्ताव भेजे थे, जिसमें दिल्ली मेट्रो का आधा खर्च वहन करना भी शामिल है। दिल्ली सरकार के
मुताबिक अगर केंद्र सरकार आधी रकम यानी 1500 करोड़ रुपए दे दे
तो दिल्ली सरकार भी 1500 रुपए चुकाने के लिए तैयार है इससे
यह किराया बढ़ोतरी रोकी जा सकती है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours