टिहरी/नैनबाग: नैनबाग क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं पर अमल नही किये जाने पर चौथे दिन भी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
![]() |
| सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती आशा कार्यकत्रियां |
बुधवार को आशा कार्यकत्रियों का धरना-प्रदर्शन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में चौथे दिन भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि जब तक सरकार द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओ को पूर्ण करने का आश्वासन नहीं मिलता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा उनका कहना है कि आशा कार्यकत्रियां विगत कई वर्षों से निरंतर निष्पक्ष सेवा देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लम्बे समय से ग्राम स्तर से लेकर विधानसभा तक अपनी मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं इसके बावजूद भी सरकार आशा कार्यकत्रियों के प्रति संवेदनशील नही है और आशाओं का उत्पीड़न करती आ रही है। आशाओं की मांग है कि सरकार द्वारा पूर्व में 5000 बोनस की दिए जाने की घोषणा को पूर्ण किया जाए और उचित मानदेय दिया जाए उन्होंने कहा कि जब तक सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन को पूर्ण नहीं करती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन में जौनपुर आशा संगठन की अध्यक्ष सुधा देवी, पिकी भन्डारी, अंजली बिज्लवाण, मीना राणा, अनीता भंडारी, राजकुमारी, संगीता पंवार, प्रियंका पंवार, रीना रावत, हेमलता कवि, सुंदरा कुवर, नीलम, संगीता चौहान आदि शामिल रही।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours