देहरादून। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद राजबब्बर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे के मामले में निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्षों का अपना एक रिकार्ड रहा है, जो किसी से छिपा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी चौकीदार हैं या भागीदार इस स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के दो सीटिंग जजों से जांच करानी चाहिए।
कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता करते सांसद राजब्बर।
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजबब्बर ने कहा कि देश दुनिया मंे टेम्पल सबसे पवित्र स्थान होता है और टेम्पल के नाम पर भी भ्रष्टाचार किया गया है। अमित शाह के बेटे जय शाह के बचाव में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर अपने पद की गरिमा गिराने का उन्होंने आरोप लगाया। जिस कम्पनी को बचाने की कोशिश की जा रही वो टेम्पल नहीं बल्कि जय हो कम्पनी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 2014 में मन्दिर बनाने का बीजेपी ने वायदा किया था, लेकिन बीजेपी के लोगों ने मंदिर भले ही न बनाया पर टेम्पल को बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। जय हो इंटरप्राइजेज ने 16 हजार गुना मुनाफा कमाने वाली कम्पनी में मुनाफे का बेटा मॉडल बीजेपी में किसी भी मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में इतना बड़ा मुनाफा कैसे हो नहीं पढ़ाया जाता है। बेटे का अंकल प्रधामंत्री हो वही कम्पनी मुनाफा कमा सकती है। इस होनहार बच्चे को किसानों को दे दिया जाय, किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या कर रहे हैं। जय हो भगवान का आशीर्वाद किसानों को मिले तो भला होगा, इनके ऊपर ईडी का मुकदमा हो। सीबीआई और एसआईटी को छोड़ दो पर ईडी का मुकदमा जरूरी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आकर बताए आखिर सही और गलत क्या है। यह कम्पनी ऐसा क्या व्यापार करती थी कि 16 हजार गुना लाभ कमाने वाली कम्पनी को 2016 में बंद करने के आदेश किए गए और 51 करोड़ रुपए विदेशों से इस कम्पनी को किसने दिया। 15 करोड़ 78 लाख का अनसिक्योर्ड लोन कैसे दिया गया। सेबी से प्रतिबंधित करने के बाद भी इस कंपनी को लोन कैसे मिला और अनसिक्योर्ड लोन जय शाह की कंपनी के अलावा कितने लोगों को दिए गये। कुसुम फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जय शाह की कंपनी को 25 करोड़ का लोन कैसे दिया जबकि गिरवी 6 करोड़ की ही सम्पति रखी थी। जय शाह मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं क्या और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल क्यों जय शाह की पैरवी में प्रेस कांफ्रेंस कर बचाव में उतर,े इसका भी जवाब जनता को देना होगा और जब नितिन गडक के ऊपर भ्रष्टाचार का मामला आया उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि क्या अब अमित शाह इस्तीफा देंगे, प्रधानमंत्री के हालात बेचारे की तरह हो गये हंै। देश के लिए सब कुछ त्यागने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी अपनी नैतिकता दिखाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रमोद कुमार सिंह, राजकुमार, लालचन्द शर्मा, अजय सिंह, दीप वोहरा आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours