पटना, सनाउल हक़ चंचल-

खगड़िया में जहां बागमती नदी ने जबरदस्त कटाव शुरू कर दिया है जिससे अलौली प्रखंड के बहोरवा गांव में खलबली मची हुई है। वहीं कोसी नदी का जलस्तर शनिवार को हल्का बढ़ा है। कटिहार में महानंदा नदी घट-बढ़ रही थी वहीं मुंगेर और कटिहार में गंगा का जलस्तर स्थिर रहा।

खगड़िया के अलौली प्रखण्ड के चेराखेरा पंचायत होकर बहने वाली बागमती नदी के कटाव से खासकर दक्षिण बहोरबा गांव का अस्तित्व खतरे पड़ गया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर छह लोगों के घर नदी में विलीन हो गये वहीं कई एकड़ जमीन नदी में समा गयी है। अलौली सीओ राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि कटाव का जायजा लेने के लिए सीआई व कर्मचारी को बहोरबा गांव भेजा गया है। रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुपौल जिले में फिलहाल बाढ़ का खतरा टला हुआ है। हालांकि दो-तीन दिनों तक कोसी का जलस्तर घटने के बाद शनिवार को फिर से बढ़ गया। कंट्रोल रूम के अनुसार शनिवार को कोसी बराज पर 1 लाख 33 हजार 715 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रिकार्ड किया गया। निर्मली में विस्तारित सिकरहट्टा मझारी निम्न बांध के 9.40 किमी स्पर पर हल्का दबाव महसूस किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours